• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
डॉक्टर से छेड़छाड़ के खिलाफ प्रदर्शन: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, पीड़िता बोली आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी; FIR दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जुलाई 2026,  11:28 PM IST
  • 158
डॉक्टर से छेड़छाड़ के खिलाफ प्रदर्शन: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, पीड़िता बोली आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी; FIR दर्ज

मध्यप्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में एक महिला डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप के बाद बवाल मच गया। घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी काम छोड़कर प्रदर्शन पर उतर आए, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। पीड़ित डॉक्टर ने आरोपी के दौरान अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है।

आरोपी राजनीतिक पृष्ठभूमि का बताया जा रहा है। महिला डॉक्टर के अनुसार, जब उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Doctor Protest
 

मरीज से मिलने आया था आरोपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना गुरुवार रात बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई। बताया जा रहा है कि, आरोपी अस्पताल में भर्ती एक मरीज से मिलने अपने समर्थकों के साथ आया था।

गलत तरीके से छूने की कोशिश की
महिला डॉक्टर के अनुसार जब वह मरीज की हालत और इलाज के बारे में बता रही थीं तो आरोपी नेता ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि, बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपी हुआ आक्रामक
डॉक्टर ने आगे यह आरोप भी लगाया कि, जब उन्होंने आरोपी के व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो वह आक्रामक हो गया और उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बाद में उन्होंने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और कॉलेज प्रशासन को दी।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
इन आरोपों के बाद, शुक्रवार सुबह जूनियर डॉक्टर, इंटर्न, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल के अन्य कर्मचारी इकट्ठा हुए और तुरंत कार्रवाई तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

अस्पताल में डॉक्टर सुरक्षित नहीं 
बाद में प्रदर्शनकारी अस्पताल परिसर से बाहर निकले और पास की सड़क जाम कर दी। उन्होंने कहा कि, अगर कोई महिला डॉक्टर अस्पताल के अंदर अपनी ड्यूटी करते हुए सुरक्षित नहीं है तो यह हेल्थकेयर कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है।

आरोपी ने खुद को बताया बेगुनाह
इधर आरोपी ने सभी आरोपों से इनकार किया है और खुद को बेगुनाह बताया है। पुलिस ने कहा कि, मामले की जांच चल रही है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter