• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
पाटन में बढ़ रही विधायक देवेंद्र यादव की सक्रियता, लगातार दौरों से तेज हुई राजनीतिक चर्चा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 जुलाई 2026,  12:39 PM IST
  • 100
पाटन में बढ़ रही विधायक देवेंद्र यादव की सक्रियता, लगातार दौरों से तेज हुई राजनीतिक चर्चा

पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में इन दिनों भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ती सक्रियता राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों में उनके लगातार दौरे, स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात को लेकर तरह-तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

हाल ही में विधायक देवेंद्र यादव ने जामगांव आर में सभा को संबोधित किया था। इसके बाद वे रूही में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान जामगांव एम में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संजय यदु और नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा बाइक रैली निकालकर उन्हें रूही तक लेकर गए।

इसी क्रम में शुक्रवार सुबह विधायक देवेंद्र यादव ने संजय यदु और उमेश साहू को फोन कर सेक्टर-5 स्थित अपने निवास पर बुलाया। इसके बाद दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ विधायक के निवास पहुंचे। सूत्रों के अनुसार विधायक और दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। इस बैठक के बाद क्षेत्र की राजनीति को लेकर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया।

हालांकि, जब इस संबंध में संजय यदु और उमेश साहू से बातचीत की गई तो दोनों नेताओं ने इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया। उनका कहना था कि मुलाकात के दौरान पाटन क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विधायक को अवगत कराया गया। उन्होंने किसी भी तरह की राजनीतिक अटकलों से इनकार किया।

गौरतलब है कि पाटन विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। ऐसे में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के लगातार दौरे, स्थानीय नेताओं से बढ़ते संपर्क और गतिविधियों ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि, इन मुलाकातों का वास्तविक राजनीतिक महत्व आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगा।

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter