• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सैकड़ों शिक्षकों ने रैली निकालकर शिक्षा मंत्री के बंगले 'सेवा सदन' का किया घेराव, नियमितीकरण की मांग तेज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 जुलाई 2026,  03:22 PM IST
  • 378
सैकड़ों शिक्षकों ने रैली निकालकर शिक्षा मंत्री के बंगले 'सेवा सदन' का किया सांकेतिक घेराव, नियमितीकरण की मांग तेज

दुर्ग। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत प्रतिनियुक्ति अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) रविवार को सड़क पर उतर आए। सैकड़ों शिक्षकों ने शहर में रैली निकालते हुए शिक्षा मंत्री के बंगले 'सेवा सदन' के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी सौंपा।

इससे पहले आंदोलन स्थल पर सरकार की 'सद्बुद्धि' के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया, जबकि सरकार बार-बार केवल आश्वासन देती रही है।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने दिया समर्थन

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1600 प्रतिनियुक्ति अतिथि शिक्षकों की मांग पूरी तरह जायज है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और व्यापक होगा।

वोरा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक पहुंचाया जाएगा, ताकि शिक्षकों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाई जा सके।

सरकार के खिलाफ नाराजगी

शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन नियमितीकरण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण अब आंदोलन को आर-पार की लड़ाई का रूप दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार लिखित रूप में सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा और आगे इसे और उग्र किया जाएगा।

शिक्षकों ने सरकार से जल्द नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने तथा लंबित मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter