• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग के तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता बने डिप्टी कलेक्टर, राज्य सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जुलाई 2026,  04:20 PM IST
  • 3220
दुर्ग के तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता बने डिप्टी कलेक्टर, राज्य सरकार ने जारी किया पदोन्नति आदेश

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति आदेश जारी करते हुए विभिन्न जिलों में पदस्थ तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। जारी आदेश के अनुसार दुर्ग जिले में पदस्थ तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस पदोन्नति आदेश में जांजगीर-चांपा के तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू को डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा, सरगुजा के तहसीलदार गोविंद कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर रायपुर तथा दुर्ग के तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100–1,77,500) में नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदस्थापना तीन वर्ष की स्थानांतरण अवधि के लिए प्रभावी होगी तथा अधिकारियों की सेवा छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 के प्रावधानों के अधीन रहेगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter