• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
आकांक्षा राठौर को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जुलाई 2026,  07:55 PM IST
  • 208
आकांक्षा राठौर को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा श्रीमती आकांक्षा राठौर को वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है।

आकांक्षा राठौर ने अपना शोध प्रबंध "भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन में मानव संसाधन प्रबंध का विश्लेषणात्मक अध्ययन (छत्तीसगढ़ के विशेष संदर्भ में)" विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनका यह शोध कार्य डॉ. विजय कुमार चौबे, दुर्गा कॉलेज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

आकांक्षा राठौर, अजय राठौर की सुपुत्री एवं आशीष राठौर की धर्मपत्नी हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शक, माता-पिता, पति तथा समस्त परिजनों के सहयोग, प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया है।

उनकी इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter