पद्मनाभपुर में फिर सजेगा आस्था का भव्य दरबार, दूसरे वर्ष और विराट स्वरूप में होगा गणेश उत्सव
दुर्ग । पद्मनाभपुर में इस वर्ष भी गणेश उत्सव में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति ने गणेश उत्सव-2026 की तैयारियां विधिवत प्रारंभ कर दी हैं। आयोजन को लेकर समिति की बैठक में इस वर्ष उत्सव को पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य, दिव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। समिति के सदस्य राजेश शर्मा और संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि यह गणेश उत्सव का दूसरा वर्ष है। गत वर्ष आयोजित 11 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सहयोग, उत्साह और जनसमर्थन प्राप्त हुआ था। इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पद्मनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना रामेश्वरम तीर्थ की मनमोहक झांकी पर आधारित आकर्षक पंडाल में की जाएगी। इसके अलावा धनुषकोटी का दिव्य दृश्य, रामसेतू का जीवंत निर्माण, श्रीलंका द्वीप का प्रतीकात्मक स्वरुप, रामेश्वरम के 22 तीर्थकुंड के दर्शन, अग्नि तीर्थम का निर्माण, विश्व प्रसिद्ध 1008 स्तंभ वाले मंदिर परिसर का भव्य प्रतिरुप की झांकिया श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी, वहीं यूनेस्को विश्व धरोहर की अवधारणा से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भगवान शिव की भस्म आरती, नशा मुक्ति हेतु जन जागरण चलचित्र का आयोजन और स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश गणेश उत्सव में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आंधी गांव के कुशल मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है। भव्य पंडाल, मनोहारी सजावट, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विविध आयोजन महोत्सव को यादगार बनाने की दिशा में विशेष रूप से शामिल किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान श्री साई मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेन्द्र कांत चंदेल और सचिव धीरेन्द्र शर्मा का गणेश उत्सव समिति के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों से आपसी समन्वय, समर्पण और सक्रिय सहभागिता के साथ आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया गया। गणेश उत्सव की तैयारी में समिति के राजेश शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, पवन चंद्राकर, संतोष खिरोडकर, रत्नाकर राव, संजय अग्रवाल, लीलाधर पाल, नीलेश अग्रवाल, दीपक साहू, प्रदीप सिंह चौहान, रामू राठी, पवन साहू, डॉ. सुधीर हिषीकर, संदीप बोहरा, नीरज तिवारी, अंकित तिवारी, सिराज अली, हिरेन्द्र क्षत्रिय, विश्वास चंद्राकर, नीलेश साहू, बंटी भाटिया, शैलेन्द्र सिंह, शिव तिवारी, चेतन सिंह, एसबी सिंह, श्यामलाल साहू, नागेन्द्र तिवारी, युवराज तिवारी, सतीष सोनवानी, सतीष बड़वाइक समेत अन्य सदस्य जुटे हुए है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment