दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग के शिक्षक नगर स्थित तिलक कन्या शाला में आयोजित प्रवेश उत्सव में शामिल होकर 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान किये तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किये। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्कूल स्तरीय प्रवेश उत्सव में शामिल होकर बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित कर रहे है साथ ही पालको और शिक्षको से भी संवाद कर बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में सहभागिता देने अपील कर रहे है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किये तथा बेटियों को आगे बढ़ाने छात्राओं को सरस्वती साईकील योजना के अंतर्गत साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इसके पश्चात शिक्षा मंत्री पुलगांव स्थित मिडिल एवं हाई स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर नए शिक्षण सत्र की शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें पूरी लगन, अनुशासन और संस्कारों के साथ अध्ययन कर अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किये।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री विद्यार्थियों के साथ सामूहिक मंत्रोच्चार में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। विश्वास है कि नया शिक्षण सत्र विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान, आत्मविश्वास और नई सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगा। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सामूहिक मंत्रोच्चार का
इस अवसर पर पार्षद जीतेन्द्र ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश फेकर, पार्षद अश्वनी निषाद, लक्ष्मीकांत दुबे, भूपेंद्र साहू, मनोहर यादव, गोकुल साहू, संयुक्त संचालक के. व्ही. राव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment