• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
भाजपा ने एल्डर मेन नियुक्ति में अनुसूचित जाति,जनजाति के साथ साथ महिलाओं को भी ठगा "_ आर एन वर्मा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 जुलाई 2026,  11:35 AM IST
  • 320
भाजपा ने एल्डर मेन नियुक्ति में अनुसूचित जाति,जनजाति के साथ साथ महिलाओं को भी ठगा "_ आर एन वर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पूर्व अध्यक्ष पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने कहा है कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का नारा देने वाली भाजपा सरकार जब दुर्ग में एल्डर मेन नियुक्ति की बारी आई तब दो साल इंतजार कराया उसमें भी न तो अनुसूचित जाति के किसी कार्य कर्त्ता को ना ही अनुसूचित जनजाति के किसी व्यक्ति को एल्डर मेन नियुक्त नहीं किया इस प्रकार समाज के इन वर्गों के साथ अन्याय किया गया। आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपा द्वारा झूठी नारा दे कर लोगों को गुमराह करना पेशा बन गया है एवम् जो कहती है ठीक उसके विपरीत कार्य करती है l आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि महिला सशक्ति करण का झूठी ढोंग रचने वाली भारतीय जनता पार्टी ने साठ सदस्यीय दुर्ग नगर निगम में मात्र एक महिला को ही एल्डर मेन बनाया है जबकि अभी महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश भर में नौटंकी भाजपा द्वारा किया जा रहा था। भाजपा वास्तव में यदि महिलाओं की शसक्तीकरण की पक्षधर होता तो कम से कम चार महिलाओं को एल्डर मेन नियुक्ति करना था। आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपा कि चाल चरित्र में भरी अंतर है जिसे लोंगों को समझने की जरूरत है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter