• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
भिलाई निगम से हटे राजीव पांडे, दुर्ग नगर निगम आयुक्त बने रहेंगे सुमित अग्रवाल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जुलाई 2026,  04:42 AM IST
  • 799
भिलाई नगर निगम में नया आयुक्त सुरुचि सिंग पदस्थ

दुर्ग।राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्तों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव पांडे का तबादला कर उन्हें उप संचालक उच्च शिक्षा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं, पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों के विपरीत दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के स्थानांतरण का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इसके चलते वे दुर्ग नगर निगम आयुक्त के पद पर यथावत बने रहेंगे।

राज्य सरकार के इस तबादला आदेश में कुल 19 अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। भिलाई नगर निगम में अब सुरुचि सिंग को नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दुर्ग नगर निगम के प्रशासनिक नेतृत्व में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं होगा, जबकि भिलाई नगर निगम को नया आयुक्त मिल गया है। यह आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter