• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: भिलाई नगर निगम की नई आयुक्त बनीं सुरूचि सिंह, दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल यथावत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जुलाई 2026,  10:51 AM IST
  • 334
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: भिलाई नगर निगम की नई आयुक्त बनीं सुरूचि सिंह, दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल यथावत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्तों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव भिलाई नगर निगम में हुआ है। शासन ने भा.प्र.से. अधिकारी सुरूचि सिंह (2020 बैच), जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजनांदगांव के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें नगर पालिक निगम भिलाई का नया आयुक्त नियुक्त किया है।

इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव कुमार पांडे को भिलाई नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नया रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।

वहीं, तबादला सूची में दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल का नाम शामिल नहीं होने से यह स्पष्ट हो गया है कि वे दुर्ग नगर निगम आयुक्त के पद पर यथावत बने रहेंगे।

शासन द्वारा जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को आगामी समय की प्रशासनिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter