• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी 'नमस्ते किट', महापौर व आयुक्त ने किया निःशुल्क वितरण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जुलाई 2026,  02:14 PM IST
  • 307
सफाई कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा का संबल बनी 'नमस्ते किट', महापौर व आयुक्त ने किया निःशुल्क वितरण

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग ने सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी 'नमस्ते' योजना के तहत 'नमस्ते किट' का वितरण शुरू किया। महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने महापौर कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को निःशुल्क सुरक्षा किट प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया।Image after paragraph

नगर निगम द्वारा यह किट निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में कार्यरत सफाई कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से वितरित की जाएगी। किट में हेलमेट, दस्ताने, मास्क, एप्रन, बरसाती सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण शामिल हैं, जिससे सफाई कर्मी सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। Image after paragraph

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि सफाई कर्मी केवल शहर की सफाई ही नहीं करते, बल्कि वे स्वच्छ भारत मिशन के वास्तविक दूत हैं। उनके समर्पण और सेवा भावना के कारण ही शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहता है। नगर निगम उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 'नमस्ते किट' कार्य के दौरान सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगी और सफाई कर्मियों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराएगी।

स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल पाता है। निगम प्रशासन उनके हित में समय-समय पर आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, लीना देवांगन, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, लीलाधर पाल, शशि साहू, पार्षद सुरुचि उमरे, सरिता चन्द्राकर, रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर, अश्वनी निषाद, नरेश तेजवानी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी शेखर दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter