• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल: 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, दुर्ग नगर निगम के दो उप अभियंताओं का भी हुआ स्थानांतरण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 जुलाई 2026,  09:17 PM IST
  • 1099
नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल: 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, दुर्ग नगर निगम के दो उप अभियंताओं का भी हुआ स्थानांतरण, देखे आदेश

दुर्ग रायपुर ।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभाग के 122 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 66 अभियंता तथा 56 अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Image after paragraph

Image after paragraph

Image after paragraph

Image after paragraph

Image after paragraph

जारी आदेश के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग में पदस्थ उप अभियंता श्रीमती उमयंती ठाकुर का स्थानांतरण नगर पंचायत लालबहादुर नगर किया गया है। वहीं उप अभियंता श्री दीपक अग्रवाल को नगर पालिक निगम दुर्ग से नगर पालिका परिषद बालोद पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य सहित विभिन्न संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

शासन का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। दुर्ग नगर निगम से दो उप अभियंताओं के स्थानांतरण को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter