• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
निकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑनलाइन पर्ची व्यवस्था से मरीज परेशान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 जुलाई 2026,  10:45 PM IST
  • 229
निकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑनलाइन पर्ची व्यवस्था से मरीज परेशान

अण्डादुर्ग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पर्ची बनवाने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पंजीयन के लिए मरीजों को पहले क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई बुजुर्ग और ऐसे लोग जो स्मार्टफोन या ऑनलाइन प्रक्रिया से परिचित नहीं हैं, उन्हें इस व्यवस्था के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। मरीजों का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा ऑनलाइन पंजीयन करने की बात कह दी जाती है, जिससे उन्हें बार-बार सहायता की आवश्यकता पड़ती है और समय भी अधिक लगता है।
अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था के साथ-साथ ऐसे मरीजों के लिए ऑफलाइन पर्ची बनाने या आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बुजुर्गों और तकनीकी जानकारी से वंचित लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter