• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
निगम दुर्ग में चार कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुआ प्रमोशन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 जुलाई 2026,  10:56 PM IST
  • 102
निगम दुर्ग में चार कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुआ प्रमोशन

आयुक्त के आदेश से जारी हुई पदोन्नति सूची, कर्मचारियों ने जताया आभार
दुर्ग
। नगर पालिक निगम दुर्ग में विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर चार कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के तहत सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्रीमती नीलू तिवारी, पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती रेखा कुर्रे एवं तपन यादव शामिल हैं। इन कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार वेतनमान मैट्रिक्स लेवल-6 (25300-80500) का लाभ प्राप्त होगा।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि पदोन्नति शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों एवं संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों में पारित निर्णयों के अधीन रहेगी। 
पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
नगर निगम प्रशासन ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें तथा निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में अपना योगदान दें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter