• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
मॉडलिंग के दौरान दीपिका पादुकोण को किया डेट, बड़ा स्टार बना तो किया ब्रेकअप, मुज़म्मिल इब्राहिम बोले- 'कोई पछतावा नहीं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 जुलाई 2026,  05:07 AM IST
  • 122
टॉप मॉडल-एक्टर रहे मुज़म्मिल इब्राहिम का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने दीपिका पादुकोण को डेट किया था। हालांकि उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया क्योंकि तब वो बड़े स्टार थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर अभिनेता मुज़म्मिल इब्राहिम का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुज़म्मिल दावा करते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कभी दीपिका को डेट किया था और दोनों करीब दो साल तक रिश्ते में रहे। उनका यह बयान एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

'दीपिका ने पहले किया था प्रपोज'
सिद्धार्थ कनन को दिए साल 2025 में दिए एक इंटरव्यू में मुज़म्मिल इब्राहिम ने दावा किया कि मुंबई आने के बाद दीपिका पादुकोण और उनकी पहली मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि यह दोनों का पहला गंभीर रिश्ता था।

मुज़म्मिल के अनुसार, रिश्ते की शुरुआत दीपिका की ओर से हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में रिश्ता खत्म करने का फैसला उन्होंने खुद लिया था और इस बात का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उस समय वह अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके थे, जबकि दीपिका मॉडलिंग कर रही थीं।

ब्रेकअप के बाद भी होती थी बातचीत
इंटरव्यू के दौरान मुज़म्मिल ने बताया कि अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ता बना रहा। उनके मुताबिक, वे एक-दूसरे की उपलब्धियों पर बधाई भी देते थे और समय-समय पर बातचीत होती रहती थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण की शादी के बाद दोनों का संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया।

गौर करने वाली बात यह है कि दीपिका पादुकोण ने सार्वजनिक रूप से कभी भी मुज़म्मिल इब्राहिम के साथ किसी रिश्ते का जिक्र नहीं किया है।

 

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
जैसे ही मुज़म्मिल का पुराना वीडियो दोबारा वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने अभिनेता पर दीपिका का नाम लेकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

एक यूजर ने लिखा कि दीपिका के जीवन में आगे बढ़ने का फैसला उनके लिए बेहतर साबित हुआ। वहीं कई अन्य लोगों ने कहा कि अब जब दीपिका अपने परिवार और करियर में खुश हैं, तो पुराने रिश्तों को लेकर इस तरह की बातें करने का कोई मतलब नहीं है।

परिवार और करियर पर फोकस कर रहीं दीपिका
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों ने 2024 में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया और अब अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter