• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
'पांड्या स्टोर' फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार, 16 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़-मारपीट करने के गंभीर आरोप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 जुलाई 2026,  05:17 AM IST
  • 226
टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को 16 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप में POCSO एक्ट के तहत मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

'पांड्या स्टोर' फेम अभिनेता रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का पीछा करने, छेड़छाड़ और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके चलते मुंबई पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

क्या हैं आरोप?
पुलिस के मुताबिक, पूर्वी उपनगर की रहने वाली 16 साल की लड़की ने एक्टर रोहित चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, रोहित चंदेल कथित तौर पर नाबालिग लड़की को लगातार अपने मोबाइल नंबर से फोन कर परेशान कर रहे थे। जब लड़की ने उनके कॉल उठाने बंद कर दिए, तो उन्होंने दूसरे नंबर से बार-बार कॉल करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि 5 जुलाई को अभिनेता ने लड़की के घर के पास उसका रास्ता रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया। विरोध करने पर कथित रूप से उन्होंने लड़की के साथ बहस की, गाली-गलौज की और मारपीट की।

एक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने अभिनेता रोहित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (स्टॉकिंग) और 115(2) (चोट पहुंचाने के इरादे से हमला) की धाराएं भी लगाई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रावरो को मुंबई के दहिसर स्थित उनके घर से पुलिस ने रोहित चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे विशेष POCSO  कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल अभिनेता न्यायिक हिरासत में हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

कौन हैं रोहित चंदेल?
रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'पांड्या स्टोर' में धवल मकवाना और जी टीवी के ऐतिहासिक शो 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजीराव की भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहादा के रहने वाले रोहित अभिनय में आने से पहले  क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेला और मार्शल आर्ट्स में भी अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया।

साल 2015 में अभिनय में करियर बनाने के लिए वे मुंबई आए। शुरुआती संघर्ष के दौरान करीब 90 ऑडिशन में असफल रहने के बाद उन्हें पहला विज्ञापन मिला। इसके बाद उन्होंने 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' से टीवी डेब्यू किया। वह 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'तमन्ना', 'ये उन दिनों की बात है' जैसे कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter