• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
'सतलुज' पर बैन के खिलाफ सड़क पर उतरी SGPC, अमृतसर में निकाला मार्च; 14 जुलाई को होगी अरदास
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 जुलाई 2026,  05:29 AM IST
  • 237
सतलुज' पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ SGPC ने अमृतसर में विरोध मार्च निकाला। संगठन ने बैन हटाने की मांग करते हुए 14 जुलाई को अरदास का ऐलान किया।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म पर लगी रोक के खिलाफ अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) खुलकर सामने आ गई है। शुक्रवार को SGPC ने अमृतसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की।

अमृतसर में निकाला गया मार्च

फिल्म के समर्थन में SGPC पदाधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने अमृतसर में पैदल मार्च निकाला। यह मार्च गोल्डन प्लाजा इलाके से शुरू होकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचा। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को वापस लेने की मांग रखी गई।

'फिल्म के जरिए सामने आना चाहिए सच'
SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि 'सतलुज' मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए उस दौर की घटनाओं और मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों को समझने का मौका मिल सकता है। धामी के मुताबिक, कई लोग 1980 से 1995 के बीच पंजाब के हालात के बारे में जानना चाहते हैं, इसलिए फिल्म को लोगों तक पहुंचने देना चाहिए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter