• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
सरगुजा और भी
ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर : पत्नी की मौत होने के बावजूद पति ने नहीं खोया आपा, दौड़ाकर वाहन को पकड़ा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 जुलाई 2026,  06:33 AM IST
  • 262
NH 43 पर सेदम के पास बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। पति ने साहसिक कदम उठाते हुए भाग रहे ट्रक को दौड़ाकर पकड़ा।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में दुखद सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पत्नी की जान जाने के बावजूद पति ने सहनशीलता और साहस का परिचय देते हुए दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को राहगीर के सहयोग से रघुनाथपुर के पास पकड़ लिया। रघुनाथपुर पुलिस ने ट्रक को वापस बतौली थाना भिजवाया। लेकिन इस हादसे से मायके से अपने घर जा रही मृतका का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर 
आपको बता दें कि, बतौली देवरी डूमरपारा निवासी दंपति सुखन एक्का 52 वर्ष अपनी पत्नी रीता एक्का 48 वर्ष के साथ अपने ससुराल सोनतरई देवरी शुक्रवार सवेरे गए थे जो शाम को दंपति हंसी खुशी अपने घर वापस जा रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सेदम बाजारडांड के पास सीतापुर से अंबिकापुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही ट्रक क्रमांक एच आर 55 ए एन 0067 के लापरवाह चालक ने बाईक क्रमांक सीजी 15 डी यू 4819 में सवार दंपति को ठोकते हुए भाग खड़ा हुआ। इस हादसे में पत्नी रीता की मौके पर ही सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि पति सुखन एक्का भी कंधे में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जहां ग्रामीणों ने घायल सुखन की मदद की।

पत्नी का शव देख कर भी पति ने उठाया साहसिक कदम
आपको बता दें कि, शुक्रवार शाम को सेदम बाजारडांड के होटल के समीप इस भीषण सड़क हादसे में महिला का खून से लथपथ शव देख लोगों में जहां दहशत का माहौल था तो वही अपनी पत्नी का शव देखकर भी सुखन एक्का होटल में बैठे राहगीर से मदद मांग कर बाइक के माध्यम से दुर्घटना करने वाले ट्रक का 25 किलीमीटर तक पीछा किया। रघुनाथपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस के मदद से रोक ट्रक को बतौली थाने लाया गया। तब जाकर घायल सुखन ने बतौली थाने में आरोपी ड्राइवर सहित ट्रक पर अपराध दर्ज कराया।

Truck

पीएम की कार्यावाही जारी
अपनी पत्नी को न्याय दिलाने पति का सहनशीलता से आज दुर्घटनाकारित करने वाला ट्रक पुलिस के कब्जे में है। इसके बाद अपना इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में कराया। दुर्घटना का कारण बने ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं घटना में मृतका का पीएम करा शव परिजनों को सौंप पुलिस द्वारा मृग कायम कर आगे की करवाई की जा रही है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter