• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
पति को खोने के बाद मुश्किल दौर से गुजरीं मंदिरा बेदी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 जुलाई 2026,  06:29 AM IST
  • 141
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर मंदिरा बेदी ने थेरेपी लेने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि करीब 2 दशकों से वह थेरेपी ले रही हैं।

साल 2021 में मंदिरा बेदी ने अपने पति राज कौशल को हमेशा के लिए खो दिया था। वो समय उनके लिए काफी मुश्किल था। उस समय एक्ट्रेस ने खुद को कैसे संभाला। इस बारे में उन्होंने पहली बार बात की। हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ के ट्रेलर लॉंच पर उन्हें देखा गया। इस इवेंट के दौरान उन्होंने अपने उस मुश्किल समय को याद करते हुए बताया कि कैसे थेरेपी ने उनकी मदद की। उनका कहना था कि थेरेपी की वजह से उन्हें एक नई जिंदगी मिली है।

फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ एक रोमांटिक ड्रामा और कॉमेडी फिल्म है, मंदिरा फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर एक्ट्रेस ने थेरेपी लेने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि करीब 2 दशकों से वह थेरेपी ले रही हैं।

उसी में एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया, ‘जब मैंने अपनी मां को बताया कि मैं थेरेपी सेशन में गई थी, तो उन्होंने मुझसे पूछा, ‘क्यों? तुम्हारे साथ क्या हुआ?’ मैंने उनसे कहा कि मेरे मन में जो कुछ चल रहा था, उसे बाहर निकालने की जरूरत थी। इस पर मां ने कहा, ‘तुम मुझसे भी बात कर सकती थीं।’ लेकिन मैंने उनसे कहा, ‘नहीं।’

यह कहते हुए मंदिरा भावुक हो गईं। उन्होंने आगे कहा, “जब भी मुझे लगा कि मेरी जिंदगी में कुछ गलत है या सब कुछ बैलेंस्ड नहीं है, मैंने थेरेपिस्ट और काउंसलर की मदद ली। इससे मुझे हमेशा काफी फायदा हुआ। जब मैंने अपने पति को खोया, तब थेरेपी मेरे लिए एक तरह से हीलिंग का जरिया बन गई थी और यही वजह है कि मैंने एक बार फिर उसका सहारा लिया।”

साल 1999 में एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर राज कौशल के साथ शादी की थी। कपल के 2 बच्चें हैं। 2020 में एक बेटी गोद लेने से पहले उनका एक बेटा भी था। 50 साल की उम्र में साल 2021 में उनके पति का हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया।

फिल्म ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी’ जल्द ही 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन पैडकुमार नरसिम्हामूर्ति ने किया है और एक्ट्रेस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter