• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांति वोरा का निधन, कांग्रेस परिवार में शोक की लहर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 जुलाई 2026,  05:11 PM IST
  • 167
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांति वोरा का निधन, कांग्रेस परिवार में शोक की लहर

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी श्रीमती शांति वोरा का सोमवार, 13 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही श्रीमती वोरा का भिलाई स्थित शंकराचार्य अस्पताल में उपचार चल रहा था।

श्रीमती शांति वोरा के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। वे कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं अरविंद वोरा की माताश्री थीं।

परिजनों के अनुसार, श्रीमती शांति वोरा की अंतिम यात्रा मंगलवार को दोपहर 1 बजे पद्मनाभपुर स्थित उनके निवास से निकलेगी। इसके पश्चात शिवनाथ मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

श्रीमती शांति वोरा अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने लंबे समय तक सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सादगी एवं सेवा की मिसाल कायम की। कांग्रेस के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनका स्नेह, मार्गदर्शन और मातृत्व सुलभ सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके निधन से न केवल वोरा परिवार, बल्कि कांग्रेस संगठन और सामाजिक जीवन को भी अपूरणीय क्षति पहुंची है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter