• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
PoP मूर्तियों पर प्रतिबंध के संबंध में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जुलाई 2026,  11:04 PM IST
  • 157
PoP मूर्तियों पर प्रतिबंध के संबंध में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) से निर्मित मूर्तियों के निर्माण एवं विसर्जन पर लगाए गए प्रतिबंध के संबंध में अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मूर्तिकारों एवं चित्रकारों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के हजारों मूर्तिकार और उनके परिवार वर्षों से मूर्ति निर्माण के कार्य से जुड़े हुए हैं। PoP मूर्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध से बड़ी संख्या में कलाकारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में शासन को पर्यावरण संरक्षण और कलाकारों के हितों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए व्यवहारिक निर्णय लेना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि इस विषय पर सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य भी पूरे हों और मूर्तिकारों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव भी न पड़े। संघ ने यह भी अपेक्षा जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शासन तक पहुंचाएगा तथा सकारात्मक पहल करेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबा सिन्हा, प्रदेश संयोजक देवानंद साहू, दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रवीण वासनिक सहित रमन गौतम, महेश राव और विनय ताम्रकार उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter