• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को बड़ी जिम्मेदारी, नीति आयोग के CEO नियुक्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जुलाई 2026,  03:38 PM IST
  • 174
MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया CEO नियुक्त किया है। ACC ने नियुक्ति को मंजूरी दी। जानिए उनका कार्यकाल और पूरी जानकारी।

नई दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन अब नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंगे। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी देते हुए बुधवार को आदेश जारी कर दिया।

1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन पदभार ग्रहण करने की तिथि से नीति आयोग के CEO का कार्यभार संभालेंगे। आदेश के मुताबिक, उनका कार्यकाल स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद कुल मिलाकर अधिकतम दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

govt order for anurag jain

कौन हैं अनुराग जैन?

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। जून 1990 में उनकी पहली नियुक्ति सागर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद उन्होंने मंडला, मंदसौर और भोपाल के कलेक्टर सहित राज्य प्रशासन के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

अनुराग जैन ने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल ऑफ सिटिजनशिप एंड पब्लिक अफेयर्स से लोक प्रशासन (Master of Public Administration) की पढ़ाई की है। प्रशासनिक अनुभव और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के कारण उन्हें देश के वरिष्ठ और अनुभवी नौकरशाहों में गिना जाता है।

मध्य प्रदेश सरकार में उन्होंने सचिव, प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव भी रह चुके हैं।

3 अक्टूबर 2024 को अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार संभाला। अब केंद्र सरकार ने उन्हें नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है, जिसे उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और विकास परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter