दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग ने गुरुवार को दुर्ग स्थित वोरा निवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मोतीलाल वोरा का परिवार प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में सादगी, सेवा और सम्मान का प्रतीक रहा है तथा उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
शोक भेंट के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर राजकुमार पाली, राहुल अग्रवाल, मोहित वाल्दे, अजय मिश्र, मोहम्मद शफीक 'गोलू' सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना की।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment