• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
इंदिरा मार्केट की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने निगम आयुक्त से की तत्काल मरम्मत की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जुलाई 2026,  03:44 AM IST
  • 541
इंदिरा मार्केट की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन ने निगम आयुक्त से की तत्काल मरम्मत की मांग

दुर्ग। शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट की बदहाल सड़क को लेकर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) की दुर्ग शहर इकाई ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि शहर के मुख्य बाजार इंदिरा मार्केट की सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की वास्तविक स्थिति पानी भरने के कारण दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

फेडरेशन ने कहा है कि इंदिरा मार्केट शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है।

ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष शमीम कुरैशी ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इंदिरा मार्केट की सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके तथा संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ज्ञापन की प्रति नगर निगम दुर्ग के महापौर को भी प्रेषित की गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter