• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
-100पुष्पा 2-100, महज 6 दिनों में 1000 करोड़ से इंच भर दूर!
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 दिसम्बर 2024,  07:29 PM IST
  • 87
दुनियाभर में अल्लू अर्जुन के फायर अवतार का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ से चंद कदम दूर है।

दुनियाभर में अल्लू अर्जुन के फायर अवतार का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ से चंद कदम दूर है।

सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। हर दिन ये फिल्म कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने दर्शकों के बीच ऐसा तूफान ला दिया है जिसके आगे कोई और फिल्म टिक नहीं पा रही। अब तक इसे रिलीज हुए महज 6 दिन हुए हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कब्जा जमा रखा है। 6 दिनों के अंदर ही पुष्पा 2 बस 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के कुछ ही दूर है।

6 दिनों में पुष्पा 2 ने गाड़े झंडे
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पुष्पराज का फायर अवतार फैंस को पसंद आ रहा है। इस बार फिल्म में फहाद फासिल भी नजर आ रहे हैं जिनका अंदाज एक अलग ही ट्विस्ट लेकर आया है। देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पुष्पा 2 1000 करोड़ कलेक्शन इंच भर दूर है। वहीं कुल कलेक्शन की बात करें दो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 ने स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

  • Sacnilk के अनुसार, पुष्पा 2 ने 6वें दिन दुनियाभर में करीब 950 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
  • इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 593.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 
  • वहीं हिंदी भाषा में फिल्म ने महज छह दिनों में 375 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। हले ही हफ्ते में ये फिल्म स्त्री 2 के वर्स्ट वीक कलेक्शन के रिकॉर्ड को पार कर चुकी है।

ट्रेड एनालिस्ट और प्रिडिक्टर्स की मानें तो पहले हफ्ते यानी गुरुवार (12 दिसंबर) तक पुष्पा 2 दुनियाभर में एक हजार करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter