• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
स्व. शांति वोरा को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक-सामाजिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 जुलाई 2026,  08:19 PM IST
  • 299
स्व. शांति वोरा को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, राजनीतिक-सामाजिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी की शोकसभा में पक्ष-विपक्ष के नेताओं सहित हजारों शुभचिंतक रहे मौजूदImage after paragraph

दुर्ग। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती शांति वोरा की स्मृति में शनिवार को पुलगांव रोड स्थित महेश कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में प्रदेशभर से राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Image after paragraph

Image after paragraph

Image after paragraph

Image after paragraph

शोकसभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, विधायक रिकेश सेन, विधायक अंबिका मरकाम, महापौर अलका बाघमार, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित अनेक वर्तमान एवं पूर्व विधायक, कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय श्रीमती शांति वोरा के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों, सेवा भावना एवं परिवार के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन केवल वोरा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, अरविंद वोरा, पौत्र संदीप वोरा, सुमित वोरा सहित वोरा परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

शोकसभा में उमड़ी बड़ी संख्या ने स्वर्गीय श्रीमती शांति वोरा के प्रति लोगों के स्नेह, सम्मान और वोरा परिवार के प्रति उनके गहरे आत्मीय संबंधों को एक बार फिर उजागर किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter