• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है डरो मत’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो मैसेज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 जुलाई 2026,  04:29 PM IST
  • 83
इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है डरो मत’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने जारी किया

मोदी सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके सभी इस इस्तीफे पर युवाओं को बधाई दे रहे हैं। इसी को लेकर अब संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी अपना बयान जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है। उन्होंने इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पिछले 4 दशक से भी अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं।

युवाओं को दी शाबाशी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को शाबाशी देते हुए कहा, ” यह सांकेतिक कदम है, क्योंकि वह सिंबल थे, लेकिन यह बड़ा कदम है। देश भर के छात्र और युवा जो सड़कों पर निकले, मुझे आप सभी पर गर्व है, आप लोकतंत्र के लिए लड़े, इस देश के भविष्य के लिए लड़े और संविधान को बचाया। मुझे आप सभी पर गर्व है, शाबाश।”

अन्य वर्गों से की न डरने की अपील

कांग्रेस नेता ने कहा,”यह समाज के अन्य वर्गों जैसे किसान, मजदूर, गरीब, जो इस शासन में दबा और कुचला हुआ है, उसके लिए यह सीख है, जो भारत पर हमले कर रहा, संविधान को बर्बाद कर रहा और संस्थाओं पर कब्जा कर रहा। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। डरो मत!”

राहुल गांधी ने आगे सीजेपी की मांगों को दोहराते हुए कहा, “2 मांगें अभी भी बाकी हैं, पहला और सबसे अहम है अगर किसी ने छात्रों पर अंगुली उठाई हो, पीटा हो, करंट लगाया हो, उनकी जिम्मेवारी तय होनी है, जिन्होंने प्लान बनाया और जिन लोगों इस पर अमल किया सब पर हो कार्रवाई। और अंतिम मांग कि प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।”

सरकार को भारत के युवाओं और छात्रों के सामने झुकना पड़ा- प्रियंका गांधी ने कहा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को भारत के युवाओं और छात्रों के सामने झुकना पड़ा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस नतीजे को देश के उन युवाओं और छात्रों की जीत बताया, “जो झुके नहीं।” प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद उन्होंने यहाँ पत्रकारों से कहा, “युवा झुके नहीं; सरकार को झुकना पड़ा। यह भारत के युवाओं और छात्रों की जीत है। यह खबर सुनकर मुझे सचमुच बहुत खुशी हुई। मैं तो थोड़ी भावुक भी हो गई थी।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter