• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, दुर्ग में निकली भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जुलाई 2026,  09:37 AM IST
  • 99
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, दुर्ग में निकली भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा

दुर्ग। गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत दुर्ग शहर में रविवार को गौ माता मंदिर से भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गौ-सेवकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौ संरक्षण का संदेश दिया।

शोभायात्रा गौ माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गौ माता के जयघोष लगाए तथा हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया।

अभियान के तहत प्रतिभागियों ने गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौवंश की सुरक्षा, संवर्धन तथा गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने सहित गौहत्या पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी की गई।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

आयोजकों ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जनअभियान से जोड़ना है। शोभायात्रा का समापन गौ माता की आरती एवं गौ संरक्षण का संकल्प लेकर किया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter