• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
सिंधिया नगर को मिली बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पार्षद अरुण सिंह ने किया लोकार्पण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 दिसम्बर 2024,  07:41 PM IST
  • 237

शहर का सबसे बेहतर ओपन बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण कर किया सिंधिया नगर के खेल प्रेमिया के हवाले
दुर्ग। 
नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड 21 सिंधिया नगर के समीप सर्व सुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं स्थानीय पार्षद अरुण सिंह द्वारा किया गया। बता दे कि बैडमिंटन कोर्ट पार्षद निधि से 6 लाख और महापौर निधि से 4 लाख की लागत से निर्मित किया गया है।
इस अवसर पर सिंधिया नगर के वरिष्ठजनों तथा वार्डवासियों द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी दीपक साहू,भोला महोबिया का स्वागत किया गया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया की निगम के वार्ड 21 में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ये पहल की गई है। उन्होंने वार्डवासियों को इस अवसर पर बधाई दी और खेल को प्रोत्साहन देने हेतु पार्षद अरुण सिंह के प्रयास की सराहना की। 

Image after paragraph


वार्ड 21 की पार्षद अरुण सिंह ने बताया की इस सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण महापौर एवम पार्षद निधि को मिलाकर 10 लाख की लागत से किया गया है,जो सिंधिया नगर में खेल सुविधाओं के लिए किया गया है। पार्षद के प्रयास से पहले भी इंडोर स्टेडियम 60 लाख से निर्माण की लागत से बनाया जा चुका है।जिससे  सिंधिया नगर क्षेत्र वासियों को लाभ मिल रहा है। क्षेत्र वासियों द्वारा सिंधिया नगर ने एक ओपन डोर स्टेडियम की मांग थी जिसे आज लोकार्पण कर उनकी मांग को पूरा किया गया है।
खेल सुविधाओं के लिए कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया था। उन्होंने बताया जिससे वार्ड के बच्चे व युवा इस कोर्ट का भरपूर लाभ उठा सकते है। इस सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी रात में भी खेल का अभ्यास कर पाएंगे, वार्ड पार्षद अरुण सिंह तथा वार्डवासियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल को इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया। खेल प्रेमियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट से खेल और स्वास्थ्य को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, इसे अन्य खेल गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
महापौर धीरज बाकलीवाल और पार्षद अरुण सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक सकारात्मक कदम है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter