• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए कर्मचारी हित में लिए गए सुझाव, कर्मचारी संघ में उत्साह
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जुलाई 2026,  09:44 PM IST
  • 174
कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए कर्मचारी हित में लिए गए सुझाव, कर्मचारी संघ में उत्साह

राजधानी रायपुर की बैठक में शामिल हुए कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, बड़ी राहत मिलने की उम्मीद
भिलाई। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने कैशलेस चिकित्सा योजना पर शासन द्वारा उनके सुझावों को स्वीकार किए जाने पर हर्ष जताया है। राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के नेतृत्व में सभी मान्यता प्राप्त संगठनों की बैठक में इस संबंध में शासन के प्रारूप पर सुझाव लिए गए। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय, महामंत्री सैय्यद असलम और एस पी देवांगन ने बताया कि प्रारूप में कर्मचारी संगठनों की अधिकांश शर्तें मान ली गई है। इनमें इलाज में असीमित खर्च की छूट रहेगी अर्थात कर्मचारियों को अपनी जेब से कोई राशि अस्पतालों को नहीं देनी पड़ेगी। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि प्रदेश के 136 अस्पतालों और राज्य के बाहर लगभग 76 अस्पतालों में कर्मचारी जाकर इलाज करा पाएंगे। स्वास्थ्य सचिव ने संगठनों के प्रतिनिधियों को बताया कि कर्मचारियों को पहले रेफर कराने की बाध्यता नहीं रहेगी। वहीं प्रदेश स्तर पर हेल्प डेस्क बनाया जाएगा ताकि कर्मचारियों को इलाज संबंधित कागजी कार्रवाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस योजना में कर्मचारी संगठनों ने 300 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान करने आग्रह किया है जिससे किसी भी स्थिति में बजट की कमी नहीं रहे। कर्मचारी संघ ने अन्य अस्पताल को भी जोड़ने की सिफारिश की है।
सैयद असलम ने बताया कि वर्तमान में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त पेंशनर्स का इसमें उल्लेख नहीं है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कैशलेस चिकित्सा योजना कर्मचारी संघ एवं अन्य संगठनों ने पेंशनर्स को भी इस योजना से जोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने आगामी संशोधन कैबिनेट के पूर्व सम्मिलित करने आश्वस्त किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के लिपिक संवर्ग के प्रांतीय संयोजक बी के शुक्ला कहा कि प्रारूप पर कर्मचारी हित में प्राप्त सुझावों पर कैसे लागू होगी, आगामी दिनों में इसका वास्तविक पहलू पता चलेगा। वर्तमान में योजना का लाभ कर्मचारियों के हित मे है। इस योजना को लागू कराने मे छत्तीसगढ़ कैशलेस कर्मचारी संघ और छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों का योगदान रहा है। इस अवसर पर संयोजक ओ पी शर्मा, तूफान अली ,श्यामाकांत तिवारी, सालिक राम नौरंगे, अजय नायक, प्रमेश पाल सत्येंद्र गुप्ता, पी सी जेम्स, लाभेश पगारे, मिर्ज़ा इरफान बेग, अरविंद चंद्राकर, रीमा जगदलपुर, जैकलीन डान, जाकिर अली,  मनोज धमतरी, शकील खान बस्तर, दुर्गेश त्रिपाठी, सबीना मंसूरी, इंद्रसेन विश्वकर्मा, धनेश प्रताप सिंह और महेंद्र सिंह सहित सभी जिलों के अध्यक्ष प्रांतीय पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ शासन की पहल का स्वागत किया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter