• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
देवघर रवाना हुए 300 कांवड़ियों का अरुण वोरा ने किया अभिनंदन, दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जुलाई 2026,  10:01 PM IST
  • 252
देवघर रवाना हुए 300 कांवड़ियों का अरुण वोरा ने किया अभिनंदन, दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं

दुर्ग। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) की पावन कांवड़ यात्रा पर रवाना हो रहे दुर्ग जिले के लगभग 300 बोल बम श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं एवं मंगलमय यात्रा की शुभेच्छा देने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा गुरुवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे।
इस अवसर पर वोरा ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर है और बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति का अद्भुत प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे तथा यह पावन यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
इस अवसर पर पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बखलीवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, फतेह सिंह भाटिया, विवेक मिश्रा, ऋषि साहू, त्रिशरण डोगरे, राज पाटले, सुधीर चंदेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं बोल बम श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter