• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बिलासपुर और भी
18 मवेशियों को रौंदकर वाहन चालक फरार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 सितम्बर 2024,  09:50 AM IST
  • 103
बिलासपुर-रायपुर । दरीघाट-कोरबा बासपास हाइवे के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 18 मवेशियों को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला। सूत्रों ने बताया कि हादसा निर्माणाधीन हाइवे के पास हुआ है। यहां रात में किसी अज्ञात वाहन ने 18 से अधिक गोवंशों को कुचल दिया और भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला दर्रीघाट-कोरबा बाईपास हाइवे का है। एरमसाही गांव के पास एक अज्ञात वाहन गोवंशों को कुचलकर फरार हो गया। हादसे में 18 गायों की मौत हो गई। ग्रामीण और गौ सेवक मौके पर पहुंचे। इसके बाद मस्तूरी पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter