• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने चंदन नगर थाना घेरा; FIR की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 अगस्त 2026,  11:17 PM IST
  • 362
इंदौर के चंदन नगर थाने में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांवड़ियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में कांवड़िए और अखिल भारतीय बलाई महासंघ के कार्यकर्ता चंदन नगर थाने पहुंचे और आरोपी मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान थाने के बाहर नारेबाजी भी की गई

प्रदर्शनकारियों का आरोप है
प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौलाना जर्जिस अंसारी ने अपनी एक तकरीर में भगवान भोलेनाथ (महाकाल) को लेकर कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

चेतावनी दी आंदोलन को और तेज किया जाएगा
प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मामले को लेकर एसीपी ने बताया कि चंदन नगर से गंगवाल की ओर कांवड़ यात्रा जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के साथ एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें दूसरे धर्म के एक धार्मिक गुरु द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है

वीडियो की सत्यता की जांच
वीडियो की सत्यता की जांच की जा रहीपुलिस के अनुसार, फिलहाल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां का है, कब का है और उसमें दिखाई दे रहा व्यक्ति कौन है। जांच पूरी होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जल्द कार्रवाई का आश्वासन
वहीं मनोज परमार ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद कांवड़ यात्रा आगे बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार को करीब 5 हजार कांवड़ियों की यात्रा निकाली जाएगी। यदि तब तक कार्रवाई नहीं हुई तो चंदन नगर थाना या पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचने की अपील की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter