• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
'बालिका वधू' फेम अविका गौर ने कहा कि अब वह फिल्मों में सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस के लिए नहीं, बल्कि दमदार किरदार निभाने के लिए स्क्रिप्ट चुनती हैं।
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 अगस्त 2026,  12:11 PM IST
  • 390
'बालिका वधू' फेम अविका गौर ने कहा कि अब वह फिल्मों में सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस के लिए नहीं, बल्कि दमदार किरदार निभाने के लिए स्क्रिप्ट चुनती हैं।

Avika Gor: टीवी शो ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अविका गौर अब अपने किरदारों को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। उनका कहना है कि वह ऐसे रोल करना चाहती हैं, जिनमें उन्हें अपनी एक्टिंग दिखाने का पूरा मौका मिले। सिर्फ स्क्रीन पर मौजूद रहने वाले किरदार अब उन्हें पसंद नहीं हैं।


स्क्रिप्ट चुनने पर क्या बोलीं?
मीडिया से बातचीत में अविका ने कहा कि लोग उनसे अच्छी एक्टिंग की उम्मीद करते हैं। इसलिए वह अब हर फिल्म और किरदार को बहुत सोच-समझकर चुनती हैं।
उन्होंने कहा, “मैं ऐसे किरदार करना चाहती हूं, जहां मुझे परफॉर्म करने का मौका मिले और मैं दिखा सकूं कि एक एक्टर के तौर पर क्या कर सकती हूं। मैं फिल्म में सिर्फ ‘फर्नीचर’ बनकर नहीं रहना चाहती। इसलिए सही स्क्रिप्ट और सही किरदार चुनना मेरे लिए सबसे जरूरी है।”

'बालिका वधू' से मिली खास पहचान
अविका ने कहा कि उन्हें खुशी होती है जब लोग आज भी उन्हें आनंदी के नाम से याद करते हैं। उनके मुताबिक, इतने साल बाद भी दर्शकों का प्यार मिलना उनके लिए बहुत खास बात है। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगता है। ऐसा महसूस होता है कि मैंने कुछ अच्छा काम किया है।”

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से वापसी
अविका जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि यह शो हमेशा की तरह मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उनके लिए सीजन 9 ज्यादा कठिन था। उन्होंने कहा, “यह शो आसान नहीं है। हर स्टंट चुनौती भरा होता है। लेकिन मेरे पिछले सीजन में जो स्टंट मिले थे, वे मेरे लिए ज्यादा डरावने थे। इस बार के स्टंट उतने डरावने नहीं लगे कि मुझे हार मानने का मन हो।”

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अविका ने बताया कि उनका एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो 7 अगस्त को रिलीज होगा। इसके अलावा उन्होंने संकेत दिए कि वह जल्द ही किसी नए टीवी प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकती हैं। उन्होंने कहा, “टीवी से जुड़ा भी कुछ हो सकता है। फिलहाल मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकती। सही समय आने पर सब सामने आ जाएगा।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter