• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय बॉक्सिंग का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 10 में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर; भारत के 13 स्वर्ण सहित 39 मेडल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 अगस्त 2026,  01:13 PM IST
  • 174
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय बॉक्सिंग का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 10 में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर; भारत के 13 स्वर्ण सहित 39 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए शनिवार ऐतिहासिक रहा। भारतीय मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 फाइनल में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर जीतकर नया कीर्तिमान बनाया। प्रीति पवार, जैस्मिन लैंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घांघस, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पांघल ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, जबकि जादुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल को रजत पदक मिला। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग का अब तक का सबसे सफल 

बॉक्सिंग के अलावा भारत ने अन्य खेलों में भी दमदार प्रदर्शन किया। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर ग्लासगो 2026 में अपना दूसरा मेडल हासिल किया। सोमन राणा ने पुरुष पैरा शॉट पुट F57 में गोल्ड और शुभम जुयाल ने सिल्वर जीतकर भारत को 1-2 फिनिश दिलाई।

वहीं प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप में सिल्वर, सेल्वा प्रभु थिरुमारन और उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इन उपलब्धियों के साथ भारत के खाते में अब 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल हो गए हैं।

india

भारत का आज का प्रमुख शेड्यूल (1 अगस्त | IST)

? बॉक्सिंग (गोल्ड मेडल मुकाबले)

  • 3:30 PM: प्रीति पवार (54kg) ✅ गोल्ड
  • 3:45 PM: जैस्मिन लैंबोरिया (57kg) ✅ गोल्ड
  • 4:15 PM: जादुमणि सिंह (55kg) ✅ सिल्वर 
  • 9:00 PM: साक्षी चौधरी (51kg) ✅ गोल्ड
  • 9:15 PM: प्रिया घांघस (60kg) ✅ गोल्ड
  • 9:30 PM: अरुंधति चौधरी (70kg) ✅ गोल्ड
  • 9:45 PM: लवलीना बोरगोहेन (75kg) ✅ सिल्वर 
  • 10:00 PM: सचिन सिवाच (60kg) ✅ गोल्ड
  • 10:15 PM: अंकुश पंघाल (80kg)✅ गोल्ड
  • 10:30 PM: नरेंद्र बरवाल (90+kg) ✅ सिल्वर 

? जूडो

  • उन्नति शर्मा (63kg): सेमीफाइनल में
  • हर्ष टोकस (81kg): हारे 
  • इनुंगनबी ताखेलम्बम (70kg) क्वार्टर फाइनल हारीं
  • करनजीत सिंह मान (90kg)  हारे 

? ट्रैक साइक्लिंग

  • डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह
  • हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार

? एथलेटिक्स

  • प्रवीण चित्रवेल, सेल्वा प्रभु (ट्रिपल जंप) ✅ सिल्वर-ब्रॉन्ज
  • प्रियंका, रवीना (10,000m रेस वॉक)
  • देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट) हारे 
  • गुलवीर सिंह (5000m) ✅ ब्रॉन्ज़ मेडल
  • मिक्स्ड 4x400m रिले

इतिहास रच गए गुलवीर!

5000m और 10,000m दोनों में पहला भारतीय मेडलिस्

 

CWG 2026 Medal Tally: भारत चौथे स्थान पर, 13 गोल्ड सम

रैंक    देश     ?     ?     ?   कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 63 40 51 154
2 इंग्लैंड  26 40 34 100
3 कनाडा  18 20 21 59
4 भारत ?? 13 17 9 39
5 स्कॉटलैंड  10 8 16 34
6 नाइजीरिया   10 6 4 20
7 न्यूजीलैंड 8 10 8 26
8 वेल्स  7 9 12 28
8 दक्षिण अफ्रीका  7 9 10 26
10 जमैका  7 3 5 15

02:01 AM(11 hours ago )

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 5000m और 10,000m दोनों में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

CWG 2026 Live Updates: भारत के स्टार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। इससे पहले वह 10,000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीत 

 

गुलवीर अब कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में 10,000 मीटर में पदक जीतने वाले पहले भारतीय और 5000 मीटर में भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। ग्लासगो 2026 में दो अलग-अलग लंबी दूरी की स्पर्धाओं में पोडियम पर पहुंचकर उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

00:20 AM(12 hours ago )

नरेंद्र को सिल्वर, बॉक्सिंग में भारत ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ खत्म किया अभियान

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

CWG 2026 Live Updates: भारत के नरेंद्र बेरवाल पुरुष 90+ किग्रा बॉक्सिंग फाइनल में इंग्लैंड के डमर थॉमस से 0-5 के एकतरफा फैसले से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारत का बॉक्सिंग अभियान समाप्त हो गया।

दक्षिण-एशियाई और प्रवासी

 

 

भारतीय मुक्केबाज़ों ने ग्लासगो 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 10 में से 7 फाइनल जीते, जबकि 3 फाइनल में सिल्वर हासिल किया। प्रीति पवार, जैस्मिन लैंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल स्वर्ण पदक विजेता रहे, जबकि जादुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने रजत पदक जीते।

 


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter