• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
स्मार्ट मीटर की परेशानीयो से मीटर बदलने जागरूकता अभियान में मध्य ब्लॉक के वार्ड प्रभारी नियुक्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अगस्त 2026,  12:38 PM IST
  • 388
स्मार्ट मीटर की परेशानीयो से मीटर बदलने जागरूकता अभियान में मध्य ब्लॉक के वार्ड प्रभारी नियुक्त

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के निर्देश पर पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाने से जनता परेशान है उसे बदलने के लिए स्मार्ट मीटर बदलो अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के सहमति से मध्य ब्लॉक के पदाधिकारी को ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 12 वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया है जो कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ वार्डों में जाकर नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर वास्तविकता एवं स्मार्ट मीटर लगने से हो रही बिजली बिल में बढ़ोतरी व परेशानियों से अवगत कराकर स्मार्ट मीटर बदलने आवेदन भरवाएंगे।

अभियान आंदोलन के प्रभारी इस प्रकार हैं सुश्री सरिता ताम्रकार वार्ड नंबर 30 तमेरपारा वार्ड, गणेश सोनी वार्ड नंबर 31आपापुरा वार्ड, अशोक मेहरा वार्ड नंबर 32 ब्राह्मणपारा वार्ड, डोमार सिंह राजपूत वार्ड नंबर 33 चंडी मंदिर वार्ड, श्रीमती मीना पाल वार्ड नंबर 34 शिवपारा वार्ड, कुमारी श्रद्धा सोनी वार्ड नंबर 36 गंजपारा वार्ड, हेमंत तिवारी वार्ड नंबर 37 आजाद वार्ड, यश बाकलीवाल वार्ड नंबर 38 मिलपारा वार्ड, राजकुमार वर्मा वार्ड नंबर 39 कचहरी वार्ड, प्रकाश शिवणकर वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड, पिंटू यादव वार्ड नंबर 55 पुलगांव वार्ड बनाए गए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter