• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन अभियान का दुर्ग में शुभारंभ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 अगस्त 2026,  10:53 AM IST
  • 589
ब्रह्माकुमारीज के राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन अभियान का दुर्ग में शुभारंभ

राजयोग मेडिटेशन से मन होता है सशक्त और स्थिर – बीके पीयूष, दिल्ली

दुर्ग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक, अभियंता एवं आर्किटेक्ट प्रभाग (SEA Wing) द्वारा आयोजित रायपुर से जबलपुर राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन अभियान के अंतर्गत दुर्ग स्थित आनंद सरोवर, बघेरा में अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) भिलाई-दुर्ग के अनेक इंजीनियर एवं अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का विषय था – "प्रकृति का ख्याल रखें और आपदा के लिए तैयार रहें।"

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से आए बीके पीयूष ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य के नकारात्मक विचार ही अधिकांश समस्याओं का मूल कारण हैं। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को मन पर नियंत्रण का उपाय अभ्यास और वैराग्य बताया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाया जाने वाला राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति के मन को शक्तिशाली एवं स्थिर बनाता है, जिससे न केवल स्वयं का जीवन सुखी और शांत होता है बल्कि प्रकृति पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सीएसपीडीसीएल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) शिरीष सेलेट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार बाजार जाते समय हमेशा कपड़े का थैला साथ ले जाता है और पॉलीथीन का उपयोग नहीं करता। यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयास करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में एडिशनल सीईएस मनोज सहित अन्य अभियंताओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस अभियान ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानसिक सशक्तिकरण की प्रेरणा दी।

अभियान के अंतर्गत दुर्ग पहुंचे बीके भारत भूषण (पानीपत), बीके ओंकार, बीके धनंजय, अंजली दीदी, तारिका दीदी एवं चैतन्य प्रभा दीदी ने छत्रपति शिवाजी इंजीनियरिंग कॉलेज, भारती विश्वविद्यालय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रक्षित आरक्षी केंद्र तथा एसटीएफ दुर्ग सहित विभिन्न संस्थानों में जाकर पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वागत किया। ब्रह्माकुमारीज दुर्ग केंद्र की संचालिका रीटा दीदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्थान वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक, अभियंता एवं आर्किटेक्ट सेवा प्रभाग द्वारा देशभर में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन विषय पर छह राष्ट्रीय अभियान संचालित किए जाएंगे, जिनमें यह अभियान भी शामिल है।

रीटा दीदी ने सभी अतिथियों, अभियान दल एवं उपस्थित इंजीनियरों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 5 अगस्त से आनंद सरोवर, बघेरा में विशेष राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन सुबह 8:00 से 9:00 बजे, 9:00 से 10:00 बजे तथा शाम 7:00 से 8:00 बजे तक चलेगा। इच्छुक नागरिक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी सत्र में भाग लेकर मानसिक शांति एवं आत्मिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter