वार्ड 33, 34 एवं 35 में सड़क, नाली, पुलिया और पाइपलाइन विस्तार के कार्यों से नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं,
दुर्ग नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, शशि साहू, शेखर चन्द्राकर, पार्षद कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, अनूप सोनी, तुलसी यादव, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता विनोद मांझी, अपर्णा मिश्रा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 33, 34 एवं 35 में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर ने तीनों वार्डों का भ्रमण कर नागरिकों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
वार्डों में होंगे सड़क, नाली और पाइपलाइन के महत्वपूर्ण कार्य
भूमिपूजन के तहत वार्ड क्रमांक 35 रामदेव वार्ड में 24.38 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण तथा डोल हरियाणा वाले के घर से माहेश्वरी के घर तक 9.99 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना की एएचपी साइट के समीप 24 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य, शबाना ढीमर के घर से श्यामबती कंडरा तक 9 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण तथा किशन राजपूत के घर से सत्यनारायण के घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 33 में वर्धमान हॉस्पिटल से इमली झाड़ तक 9 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, शिवपारा गवलीपारा, सोनी जयश्री ऑयल मिल के पीछे तथा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से मां बम्लेश्वरी मंदिर तक 11 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण तथा 9 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
जनसुविधाओं को प्राथमिकता देकर होगा समग्र विकास
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। सड़क, नाली, पुलिया और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।
लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांग के अनुरूप आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान होगा, आवागमन सुगम बनेगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment