• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
दुर्ग फिल्टर प्लांट में लगी आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अगस्त 2026,  11:00 AM IST
  • 545
दुर्ग फिल्टर प्लांट में लगी आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

दुर्ग। शहर के साइंस कॉलेज के सामने स्थित फिल्टर प्लांट में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सूचक द्वारा तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को जानकारी दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की एक दमकल टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई।Image after paragraph

मौके पर पहुंचने पर अग्निशमन दल ने देखा कि फिल्टर प्लांट के अंदर रखे सामान में आग तेजी से फैल चुकी थी और लपटें उठ रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायरकर्मियों ने बिना समय गंवाए प्लांट के भीतर प्रवेश कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इस दौरान दमकल की एक गाड़ी पानी का उपयोग किया गया।

बताया गया कि फिल्टर प्लांट में बड़ी मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर रखा हुआ था, जिसके कारण आग बुझाने में अग्निशमन दल को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि फायरकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री दिनेश कुमार राउटे के निर्देशन में अग्निशमन प्रभारी प्रवीण बारा, दल प्रभारी भगवती बंजारे तथा अग्निशमन कर्मचारी उमाशंकर यादव, कुलेश्वर सिंह, शैलेन्द्र देशमुख एवं नितिन रामटेके ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई और टीमवर्क के चलते समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे फिल्टर प्लांट में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टल गई।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter