दुर्ग। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुर्ग की महिला चैंबर द्वारा 8 एवं 9 अगस्त को दो दिवसीय विशेष आयोजन "मेरे सपनों का आँगन" का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महेश कॉलोनी, पुलगांव चौक, दुर्ग में प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस मेले का उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों, गृह उद्योगों एवं हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। आयोजन में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद, फूड एवं बेकरी आइटम, गिफ्ट आर्टिकल, होम डेकोर, आकर्षक ज्वेलरी, लाइफस्टाइल उत्पाद तथा बच्चों एवं परिवार से जुड़ी उपयोगी वस्तुओं के अनेक स्टॉल लगाए जाएंगे।
आयोजकों ने मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए आगंतुकों के लिए हाउजी, प्रतिदिन 10 लकी ड्रॉ, ₹30,000 तक के कैश प्राइज तथा 10 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन जैसी विशेष सुविधाओं की भी व्यवस्था की है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं महिला चैंबर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता करेंगी। आयोजन के संयोजक अनूप गटागट (जिलाध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, दुर्ग) एवं डॉ. मानसी गुलाटी (जिलाध्यक्ष, महिला चैंबर, दुर्ग) हैं।
आयोजनकर्ता के द्वारा प्रेसवार्ता में अशोक राठी, संजय खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, जवाहर जैन, सतीश समर्थ, शिव चंद्राकर सहित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मौजूद थे।
आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित मेले में पहुंचकर स्थानीय महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
"मेरे सपनों का आँगन" केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं के हुनर, आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन को नई पहचान दिलाने की एक सार्थक पहल है, जो समाज में महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment