• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने महापौर को भेंट की लालटेन, घेराव की दी चेतावनी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अगस्त 2026,  06:01 PM IST
  • 666
स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने महापौर को भेंट की लालटेन, घेराव की दी चेतावनी

दुर्ग। शहर में खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप उन्हें लालटेन भेंट की।

नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने कहा कि नगर निगम के सभी 60 वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल है। उनके अनुसार प्रत्येक वार्ड में लगभग 20 से 25 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दीपावली पर भी आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा था और इस बार बरसात के मौसम में भी वही स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि अंधेरे के कारण लोगों में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का डर बना रहता है, लेकिन नगर निगम प्रशासन और महापौर इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि निगम में स्ट्रीट लाइट सुधारने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं और न ही नई लाइटों की खरीदी की जा रही है। शासन से भी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही है, जिसके चलते पार्षदों को अपने-अपने वार्डों की जनता के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर को लालटेन भेंट करते हुए कहा कि यदि स्ट्रीट लाइट नहीं खरीदी जा रही है, तो कम से कम शहर में लालटेन ही लगवा दी जाए। कांग्रेस पार्षदों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि लालटेन में मिट्टी का तेल भरवाने का खर्च भी वे अपने स्तर पर वहन करने को तैयार हैं, ताकि शहर में कुछ तो उजाला हो सके।

कांग्रेस पार्षद दल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्ट्रीट लाइटों की खरीदी एवं मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो नगर निगम का घेराव कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, कांग्रेस पार्षद दल प्रभारी दीपक साहू, सचेतक मनीषा सोनी, मनीष बघेल, नीरा खींचरिया, अश्वनी निषाद, पायल पाटिल और रेखा बंजारे सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter