• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
धान खरीदी निर्बाध रूप से निरंतर करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में किसानों का प्रदर्शन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 दिसम्बर 2024,  06:14 PM IST
  • 125

धान खरीदी देर से शुरू करने, खरीदी की धीमी गति और खरीदी बंद होने से किसानों को करोड़ों की क्षति हुई है
दुर्ग।
 पिछले एक सप्ताह से कुछ केंद्र में धान खरीदी बंद होने से आक्रोशित किसानों ने छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले आज जिला कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान इस बात पर नाराज़ थे कि पहले धान खरीदी एक नवंबर से शुरू होती थी राज्य सरकार ने 14 दिन विलंब से खरीदी शुरू किया इतने दिनों में खरीदी करने की पूरी तैयारी हो सकती थी किन्तु शासन प्रशासन ने कुछ नहीं किया जिसके कारण प्रति दिन धान खरीदी का लक्ष्य कम निर्धारित किया गया किसानों को टोकन के लिए दर दर भटकना पड़ा धान खरीदी के एक माह में भी सरकार खरीदी की सुचारू व्यवस्था करने में नाकाम रही है परिणामस्वरूप कुछ केंद्र में खरीदी एक सप्ताह से बंद है और अनेक केंद्रों में जगह की कमी के कारण बंद होने की स्थिति निर्मित हो गई है। किसानों ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया है कि विलंब से धान खरीदी शुरू करने, खरीदी करने की धीमी गति और खरीदी बंद होने से धान में सूखत के कारण किसानों को सैकड़ों करोड़ रूपए की क्षति हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से भेंट करके उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया कलेक्टर ने किसानों के प्रतिनिधि मण्डल को भरोसा दिलाया है कि दो दिन में धान खरीदी की व्यवस्था सामान्य कर लिया जाएगा आवश्यक होने पर समय बढ़ाया भी जायेगा। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को 5 दिनों का समय देते हुए दो टूक कहा है अगले सप्ताह धान खरीदी निर्बाध और निरंतर शुरू नहीं हुआ तो किसानों के सब्र का बांध टूट सकता है।
आज के प्रदर्शन में मुकेश साहू, रोहित साहू, गिरीश दिल्लीवार, रूपेंद्र दिल्लीवार, हुकुमसिंह दिल्लीवार, संतु पटेल, भोला दिल्लीवार, मेंघराज मडरिया, परमानंद यादव, बाबूलाल साहू, बद्री पारकर, उत्तम चन्द्राकर, गोविंद साहू, लोकेश साहू, आई के वर्मा और राजकुमार गुप्त शामिल हुए।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter