• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
आधे अधूरे पाॅथवे को देख भड़की महापौर - शशि
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 दिसम्बर 2024,  06:18 PM IST
  • 339

आयुक्त के साथ की माॅर्निंग विजिट

रिसाली। आयुक्त मोनिका वर्मा महापौर के वार्ड की भ्रमण की। इस दौरान वार्ड-9 में वन विभाग द्वारा तैयार कृष्ण कुंज को भी देखा। निगम द्वारा यहां पाॅथवे निर्माण किया जा रहा है। आधे अधूरे पाॅथवे निर्माण कार्य को देख महापौर शशि सिन्हा ने एजेंसी को कार्य ठीक से करने फटकार लगाई।

दरअसल पाॅथवे बनाने निर्माण एजेंसी ने पेवर ब्लाक को केवल जमाकर रख छोड़ा था। लाॅक नहीं करने से पेवर ब्लाॅक उखड़ने लगा है। इसे देख महापौर शशि सिन्हा ने आयुक्त की मौजुदगी में पेवर ब्लाॅक को लाॅक करने निर्देश दिए। साथ ही कार्य को ठीक व मानक अनुरूप करने कहा। आयुक्त ने वार्ड 8 और 10 का भी भ्रमण की। इस दौरान पार्षद चन्द्रभान सिंह ठाकुर, जमुना ठाकुर, वार्ड के प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।

-बीएसपी के स्वास्थ्य विभाग को किया तलब..

निर्देश के बाद भी वार्ड 10 के जी.वी.पी. प्वाइंट खत्म नहीं होने पर आयुक्त मोनिका वर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया। आयुक्त ने बीएसपी मार्केट में बनने वाले मार्डन टाॅयलेट निर्माण में होने वाले विलंब को लेकर पार्षद से स्थल चयन प्रक्रिया शीघ्र करने का अनुरोध किया। माॅर्निंग विजिट में आयुक्त ने दशहरा मैदान का निरीक्षण करते हुए प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

-उद्यानों के रखरखाव पर की चर्चा

वार्ड 8 के पार्षद चन्द्रभान सिंह ठाकुर ने बारिश में होने वाली जल भराव की स्थिति से निपटने प्लान तैयार करने आयुक्त से अनुरोध किया। उन्होंने उजाड़ पड़े उद्यानों और खेल मैदान को संवारने प्रस्ताव तैयार करने पर जोर भी दिया। धर्मस्व के तहत मंदिर संधारण करने समेत मंच शेड के लिए और धूल मुक्त करने सड़क किनारे पेवर ब्लाॅक लगाने कार्य आरंभ कराने की मांग की ।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter