• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
विष्णु के सुशासन में ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर पहुंचकर बड़े मंच पर दिखाई प्रतिभा, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष हुए गदगद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2026,  07:21 PM IST
  • 258
विष्णु के सुशासन में ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने रायपुर पहुंचकर बड़े मंच पर दिखाई प्रतिभा, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष हुए गदगद

आज रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडोटोरियम में राष्ट्रीय हाथकरधा दिवस आयोजित हुआ जहां इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फैशन शो में एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला, जब सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित (आत्मसमर्पित)Image after paragraph

बेटियों ने मिस इंडिया ईस्ट सुश्री अनुष्का सोन के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक कर बदलाव, आत्मसम्मान और नए विश्वास की मिसाल पेश की। जिसमें आत्मा समर्पित बेटियां श्रीमती पुनेम देवे,श्रीमती माड़वी देवे,श्रीमती माड़वी माल्ले,श्रीमती मिडियम गांगी, कुमारी माड़वी नान्दनी, कुमारी डोंडी रामे,कुमारी माड़काम भीमे,कुमारी पोड़ियाम राजे,कुमारी पुनेम ज्योति, कुमारी हिड़मे मारकाम शामिल हुईl

यह केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि हिंसा से विकास, भय से विश्वास और भटके हुए जीवन से सम्मानजनक भविष्य की ओर बढ़ते नए छत्तीसगढ़ की सशक्त अभिव्यक्ति है। ये छत्तीसगढ़ में पहला अवसर था जब ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने अपनी प्रतिभा को राजधानी रायपुर के एक बड़े मंच पर दिखाया .... ग्रामोद्योग विभाग की इस पहल की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉ रमन सिंह जी ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं मंच पर आकर उन पुनर्वासित बेटियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया...


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter