• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
अगस्त क्रांति दिवस पर अरुण वोरा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2026,  09:45 PM IST
  • 313
अगस्त क्रांति दिवस पर अरुण वोरा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अरुण वोरा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के संघर्ष का एक ऐतिहासिक और निर्णायक अध्याय था। इस आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पूरे देश में स्वतंत्रता की भावना को और मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उनकी कुर्बानियां आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और देशहित के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

अरुण वोरा ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter