• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नई कार्यकारिणी गठित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 अगस्त 2026,  06:03 PM IST
  • 1429
आशीष जैन बने अध्यक्ष, व्यापारियों की एकजुटता और समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

दुर्ग। रियल एस्टेट एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा शासन-प्रशासन के समक्ष कारोबार से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखने का संकल्प लिया।

बैठक में जमीन के शासकीय मूल्यों सहित रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पूर्व में किए गए संघर्ष एवं आंदोलनों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संगठित होकर प्रयास करना आवश्यक है। भविष्य में सामने आने वाले नए मुद्दों को भी संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का निर्णय लिया गया।

पांच डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री शुरू कराने की मांग

बैठक में जमीन व्यापारियों के लिए कार्यालय की व्यवस्था कराने तथा पांच डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री पुनः प्रारंभ कराने के संबंध में शासन-प्रशासन के समक्ष मांग रखने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों एवं शासन के समक्ष अपनी मांग रखेगा। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल होगी।

नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

बैठक के पश्चात एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आशीष जैन को अध्यक्ष, आशीष वर्मा, त्रेमन साहू एवं जयंत सोनी को उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा हरिहर देवांगन को सचिव बनाया गया। वहीं भागचंद जैन एवं संदीप चंद्राकर को सहसचिव तथा महावीर शर्मा एवं रमेश शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन के अन्य पदों का निर्धारण आगामी बैठक में सदस्यों की सहमति एवं आपसी चर्चा के बाद किया जाएगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन व्यापारियों और शासन-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

बैठक में तरुण वेगढ़, अजय चंद्राकर, योगेश साहू, अमर बत्रा, नवनीत चंद्राकर, आशीष मिश्रा, आलोक सुराना, संदीप चंद्राकर, नरेंद्र निषाद, नीलेश बाफना, मनीष चौपड़ा, भागचंद जैन, संजय वर्मा, बलराम यादव, अवनीकांत सिंह, मुकेश ओसवाल, दीपक पंडा, उमेश देवांगन, भूपेश साहू, महेंद्र साहू, अजीज खान, विनय देवांगन, चंद्रशेखर साहू, विनय मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, मुन्ना गन्धर्व, संतोष साहू, अरुण मंडल, लौरेंस डिसूजा, तुषार पाटिल एवं एकनाथ राजपूत सहित बड़ी संख्या में रियल एस्टेट व्यवसायी उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter