• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
वरिष्ठ पत्रकार पवन देवांगन के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अगस्त 2026,  06:25 PM IST
  • 746
जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, कलाकारों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं दुर्ग प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, कलाकारों और पत्रकार साथियों ने श्री देवांगन से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय श्री पवन देवांगन अपने मिलनसार स्वभाव, सहज व्यवहार और सहयोगी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। यही वजह रही कि जन्मदिन के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के साथ ही फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने कहा कि श्री देवांगन ने पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुर्ग प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।

जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए श्री पवन देवांगन ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, कलाकारों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter