• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का वार्ड नं. 55 पुलगांव वार्ड व वार्ड नं. 40 सुराना कॉलेज वार्ड में स्मार्ट मीटर बदलो अभियान का फॉर्म भराया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 अगस्त 2026,  03:25 PM IST
  • 342
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का वार्ड नं. 55 पुलगांव वार्ड व वार्ड नं. 40 सुराना कॉलेज वार्ड में स्मार्ट मीटर बदलो अभियान का फॉर्म भराया

: दुर्ग/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में वार्ड नंबर 55 पुलगांव वार्ड में एवं वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड के बूथों में जाकर स्मार्ट मीटर बदलने और पुराना मीटर लगाने का आवेदन भरवाया गया जिसमें नागरिकों ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से यह हमारे लिए अभिशाप मीटर हो गया है तीन गुना बिजली बिल आ रहा है जबकि घर वही है घर में कमरा ट्यूबलाइट बल्ब पंखे उतने ही हैं किन्त बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी की गई है महिलाओं ने कहा बिजली बिल अधिक आने के कारण हमारे रसोई का बजट बिगड़ गया है और भाजपा सरकार के प्रति लोगों का आक्रोश देखने को मिला वही नागरिकों ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में बिजली बिल हाफ योजना लागू की गई थी उसे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।नागरिकों ने कहा कि हमें भूपेश मीटर लगवा दीजिए हम सुखी हो जाएंगे। भाजपा सरकार का स्मार्ट मीटर लगने से जो कई गुना बिल आ रहा है से हम मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। स्मार्ट मीटर बदलने आवेदन फॉर्म भरने में लोगों नागरिकों ने काफी उत्साह देखने को मिला।

आवेदन फार्म भरवाने अभियान में पूलगांव के पार्षद अश्वनी निषाद, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के उपाध्यक्ष अजय मिश्रा,महामंत्री विजय चंद्राकर,प्रकाश जोशी,गौरव उमरे,वार्ड 55 के प्रभारी पिंटू यादव,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,खोरबाहरा निषाद,वार्ड अध्यक्ष जीतू निषाद,सचिव मुकेश राठी, भूपेंद्र भीमसेन,मनोज सिंह,मीना पाल,नीलू जेम्स,अनिल देशमुख,मुक्ति मसीह,संध्या वर्मा, चिराग शर्मा सहित वार्ड के नागरिक गण उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter