• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 अगस्त 2026,  12:45 PM IST
  • 338
बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या

Durg/ साईनगर बघेरा में प्रार्थी थान सिंह देवांगन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र देवांगन एवं मृतक कैलाश देवांगन दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाइयों द्वारा चॉइस सेंटर का संचालन किया जाता था। पुराने चॉइस सेंटर के अधिक चलने को लेकर दोनों भाइयों के मध्य आए दिन विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर हिसाब-किताब के संबंध में दोनों के मध्य विवाद हुआ।

विवाद के दौरान आरोपी देवेन्द्र देवांगन द्वारा अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश देवांगन की मृत्यु हो गई।

प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लिया गया है तथा प्रकरण की अग्रिम विवेचना की जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter