• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
सुहागरात पर लुट गया दूल्हा: दुल्हन ने दूध पिलाकर कर दी ऐसी हरकत कि जानकर उड़ जाएंगे होश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 दिसम्बर 2024,  08:09 PM IST
  • 392
एमपी के छतरपुर में सुहागरात पर दूल्हे के साथ कांड हो गया। दुल्हन ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवक के बेहोश होने के बाद दुल्हन लाखों के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।

एमपी के छतरपुर में सुहागरात पर दूल्हे के साथ कांड हो गया। दुल्हन ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवक के बेहोश होने के बाद दुल्हन लाखों के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।

छतरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एमपी के लड़के ने यूपी की लड़की से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। सुहागरात पर दूल्हे के साथ कांड हो गया। दुल्हन ने कमरे के अंदर अपने पति को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। दूल्हे के बेहोश होने के बाद दुल्हन 12 लाख के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। दूल्हे को जब होश आया तो उसने खुद को लुटा हुआ पाया। युवक ने लुटेरी महिला के खिलाफ ​शिकायत दर्ज कराई है। घटना नौगांव थाना इलाके के एक गांव की है।

जानें पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, नौगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले राजदीप की शादी नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी के साथ तय हुई। 13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से राजदीप और खुशी की शादी हुई। शादी के बाद सुहागरात मनाने दूल्हा-दुल्हन कमरे में गए। दुल्हन खुशी ने राजदीप को एक गिलास दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। 

लाखों के जेवर लेकर फरार 
दूध पीने के बाद राजदीप बेहोश हो गया। इसके बाद मौका पाकर खुशी 12 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और दूल्हे का मोबाइल लेकर भाग गई। दूल्हे को जब होश आया तो उसकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। लाखों की चपत लगने के बाद राजदीप ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। 

पहले भी कई लोगों को लूट चुकी महिला 
दूल्हे ने पुलिस को बताया कि महिला अन्य लोगों के साथ मिलकर शादी के नाम पर लोगों को लूट रही है। पहले भी कई नौजवानों को ​शिकार बनाया है। पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और मौका पाकर दुल्हन के भेष में आई लुटेरी महिला माल लूटकर ले गई। पीड़ित राजदीप के परिजनों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। 

RO. NO 0002

RO. NO 0002

Add Comment


Add Comment

59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
287060520260449541007062156.jpg
59204072026111424whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter